back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, सिलेंडर सस्ता करने पर कही बड़ी बात; बोले- अपनी लूट पर पर्दा डाल रही सरकार

MP Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लाड़ली बहनों के लिए गैस सिलेंडर के दाम साढ़े चार सौ रुपये में नियमित तौर पर कर दिये हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने जमकर घेरा है।

भोपाल, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी लाड़ली बहनों के लिए गैस सिलेंडर के दाम साढ़े चार सौ रुपये में नियमित तौर पर कर दिये हैं। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की गैस कनेक्शन धारक उपभोक्ता और गैर उज्जवला योजना में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत उन्हीं महिलाओं को 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा जिनके नाम पर कनेक्शन होगा। सरकार के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने जमकर घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट कर शिवराज सरकार पर हमला बाेला है। उन्होंने कहा है कि आपका टाइम अब खत्म हो चुका है और इसलिए आप अपनी लूट पर पर्दा डालने के लिए घोषणाएं कर रहे हैं।

कमलनाथ ने शिवराज पर सधा निशाना

कमलनाथ ने निशाना साधते हुए कहा शिवराजजी, आपने स्वीकार कर लिया है कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एक हजार रुपए से भी ज्यादा कीमत वसूलकर भाजपा सरकार ने जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई की लूट मचा रखी थी। एलपीजी के दाम घटाकर 500 रुपये करने का वचन हमने जनता को दिया, तब आपने सरकार की इस लूट पर पर्दा डालकर सिलेंडर सस्ता करने की घोषणा की है। लेकिन जनता अब जान चुकी है कि आप केवल घोषणावीर हैं।

चुनाव के बाद आ रही कांग्रेस की सरकार- कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि चुनावी दौर में आपके भाषणों में घोषणाओं की बाढ़ खुद बयां करती हैं कि आप अब तक सत्ता के नशे में चूर होकर केवल बातें ही कर रहे थे। आपका वक्त अब खत्म होने को है, अब जनता का वक्त आ रहा है। चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार आ रही है, जिसमें जनता को भाजपा सरकार की लूट, महंगाई और मुसीबत से मुक्ति मिलेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...