पर्यवेक्षक के उपस्थिति हो रहीं बैठक
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा की उपस्थिति में हो रहीं है। तीनों पर्यवेक्षक सोमवार सुबह भोपाल पहुंच चुके हैं। भाजपा से नव निर्वाचित सभी 163 विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसमें अधिकतर विधायक भोपाल पहुंच चुके हैं।
तीन दिसंबर को नतीजे हुए थे घोषित
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था। प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 116 है और भाजपा ने 163 सीटें जीती हैं। वहीं, कांग्रेस को 66 सीटें मिली हैं और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई है।





