back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बालाजी अस्पताल में ताला, निजी क्लीनिकों पर कसा शिकंजा

गुना 07 मई (हि.स.) । स्वास्थ्य विभाग ने बालाजी अस्पताल का पंजीयन निरस्त किया, तो उसके 48 घंटे के बाद ताला भी डल गया। दो दिन पहले तक अस्पताल मरीजों के भर्ती होने से भरा हुआ था, लेकिन शुक्रवार को बालाजी अस्पताल में ताला लगने के बाद बाहर का परिसर भी खाली पड़ा हुआ था। उधर, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निजी अस्पतालों की निगरानी को लेकर टीमें गठित कर दी हैं। उनका कहना है कि निजी अस्पताल संचालकों की अंटेडरों ने शिकायत की है कि उनसे मरीजों के इलाज के दौरान चार्ज अधिक लिया जा रहा है, जिसकी जांच भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों से अगर इलाज को लेकर अधिक राशि ली जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी। बालाजी अस्पताल में जिला प्रशासन को अनियमितताएं मिली थी, उसके बाद शुक्रवार को उसमें ताला जड़ दिया गया। उधर, सीेएमएचओ डॉ. पी. बुनकर भी निजी अस्पतालों की शिकायतों की जांच करने में जुटे हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निजी अस्पताल की निगरानी को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अब मॉनीटरिंग में जुटी है। जिला प्रशासन के अफसरों की मानें, तो अभी हाल में जो रेट लिस्ट निजी अस्पताल संचालकों ने दीवारों पर चस्पा की है, उससे अधिक राशि वसूली जा रही है, जिसको लेकर टीम जांच करने में जुटी है। मरीज के अंटेडरों ने भेजे कलेक्टर को डिस्चार्ज के बाद बिल: जिला प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मरीजों के अंटेडरों ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के वॉट्सएप पर डिस्चार्ज के बाद बिल भेजे हैं, उसके बाद कलेक्टर ने जांच टीम का गठन कर दिया है, यह टीमें बिल के अनुसार ही निजी अस्पताल संचालकों से पूछताछ करेंगी। साथ ही अगर निजी अस्पताल संचालक दोषी पाए जाते हैं, तो बालाजी अस्पताल की तर्ज पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि निजी अस्पताल अगर मनमाने तरीके से मरीजों के अंटेडरों से पैसा वसूल करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाने में भी मामला दर्ज होगा। बीते रोज मुख्य सचिव इकबाल सिंह वैश ने भी प्रदेश भर के कलेक्टरों को दिशा निर्देश दिए हैं कि वह रेट लिस्ट से संबंधित हर रोज अपडेट सूची भेजें। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

खाटू श्याम-सालासर बालाजी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरु, जानें दिल्‍ली से कब भरेगी उड़ान और कितना होगा किराया ?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजस्थान के धार्मिक स्थलों खाटू श्याम और सालासर बालाजी दर्शन के लिए जाने वाले भक्‍तों ओर श्रद्धालुओं के लिए...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...