back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फतेहगढ़ को हराकर कुडक़ा-बी ने जीता मुकाबला

फतेहगढ़ को हराकर कुडक़ा-बी ने जीता मुकाबला गुना 23 मार्च (हि.स.) । बमोरी क्षेत्र के ग्राम शिवाजी नगर (मुहालकॉलोनी) में शिवप्रेमी ग्रुप द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री महेंद्रसिंह किरार मौजूद रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। टूर्नामेंट की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। भाजपा जिला मंत्री किरार ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेल अति आवश्यक हैं। कबड्डी खेलने से हमारे शरीर का रक्तचाप भी बढ़ता है और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में कबड्डी का खेल काफी प्राचीन समय से चला आ रहा है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों और टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाडिय़ों की प्रशंसा की। टूर्नामेंट का पहला मैच ग्राम कुडक़ा-बी और फतेहगढ़ के बीच खेला गया। इस शानदार मुकाबले में कुडक़ा-बी की टीम विजेता रही। समिति के सदस्यों ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में बमोरी विधानसभा क्षेत्र की ही टीमों की एंट्री ली जा रही है और इसमें प्रथम पुरस्कार 15001 तथा द्वितीय पुरस्कार 7001 रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान रविन्द्र अढ़ावकर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, ब्रह्माराव फराक्टे, पांडुरंग पाटिल, राहुल अमर पाटिल, अरुण कोगनूरकर, दीपक पाडलकर, सुनील फराक्टे, विनय सिंह, अमन नामदेव तथा ग्रामवासी व शिवप्रेमी कबड्डी के युवाजन उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵