back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश में कोविशिल्ड की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच में लगेगी, कोवैक्सीन में नहीं कोई परिवर्तन

भोपाल, 14 मई(हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों खुराकों के बीच के अंतराल की अवधि छह से आठ सप्ताह को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह करने की स्वीकृति दी है। कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज के बीच के अंतर की अवधि बढ़ाने की सिफारिश नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप द्वारा दी गई। कोवैक्सीन टीके के दोनों खुराकों के बीच का अंतराल पूर्वानुसार 28 से 42 दिन ही रहेगा। कोवैक्सीन की अवधि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यह जानकरी संचालक, एन.एच.एम. टीकाकरण, संतोष शुक्ला द्वारा दी गई है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन के लिए अब ऑनलाइन या ऑन-साईट अपॉइंटमेंट्स पहली वैक्सीन लगने की तारीख से न्यूनतम 84 दिन की अवधि के बाद ही स्वीकार किये जायेंगे। आज दिनांक तक जिन लाभार्थियों द्वारा पहले से रजिस्ट्रेशन किया गया है, उनके रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किये जायेंगे। आईईसी के माध्यम से उनको सलाह दी जा सकती है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन को पुन: निर्धारित करें। यदि वे अपनी स्वेच्छा से वैक्सीन की दूसरी खुराक लेना चाहतें हैं, तो ऐसे लाभार्थी कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा डोज लगवा सकते हैं। इस दौरान शुक्ला ने यह भी कहा कि ऐसे लाभार्थी, जो 18 से 44 वर्ष आयु वाले है, उनका रजिस्ट्रेशन cowin.gov.in पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। जिनका रजिस्ट्रेशन कन्फर्म होगा, उन्हें एस.एम.एस द्वारा सूचना प्राप्त होगी। बगैर रजिस्ट्रेशन के ऑन-स्पॉट टीकाकरण नहीं किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...