back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खजुराहो नृत्य समारोह का समापन आज, मणिपुरी-ओडिसी डांस और भरतनाट्यम की होंगी प्रस्तुतियां

छतरपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो स्थित मां जगदंबा और कंदरिया महादेव प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय 47वें नृत्य समारोह का समापन आज (शुक्रवार को) शाम को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होगा। इस दौरान प्रसिद्ध कलाकारों मणिपुरी, ओडिसी डांस तथा भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जाएगी। जनसम्पर्क उप संचालक सुनील सिलावट ने बताया कि गत 20 फरवरी से आयोजित नृत्य के मनमोहक एवं आत्मीय समारोह को न सिर्फ प्रदेशवासियों, अपितु सीमावर्ती उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, कोलकाता, उड़ीसा और राजस्थान से आए कला प्रेमियों द्वारा निहारा गया और आयोजन की अंतरमन से प्रशंसा भी की गई। यहां आए पर्यटन प्रेमियों ने बताया कि जो उन्होंने नहीं सोचा था, वह यहां देखने को मिला। नृत्य समारोह में प्रस्तुतियों को निहारकर वह गदगद हुए हैं और तहे दिल से इस आयोजन के लिए मध्य प्रदेश सरकार तथा उपस्थित कलाकारों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

MP को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात, खजुराहो में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरबेस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो को जल्द ही देश के सबसे बड़े एयरबेस का तोहफा मिलने वाला...
spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵