back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करीला होगा पर्यटन के रूप में विकसित: सांसद डॉ.यादव

अशोकनगर, 28 मई (हि.स.)। जिले का प्रसिद्ध मां जानकी करीला मंदिर पर्यटन के रूप में विकसित होगा, इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के लिए समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ऊषा ठाकुर मंत्री पर्यटन एवं आध्यामिक विभाग म.प्र. शासन को जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता करीला धाम स्थित मां जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं हनुमान टेकरी के निर्माण एवं करीला धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर से प्रस्ताव स्वीकृत कर कलेक्टर अशोकनगर को संबंधित कार्य का निरीक्षण करने एवं प्राक्रलन तैयार कर भेजने हेतु लिखा गया था। उक्त संबंध में शुक्रवार को करीला स्थित रेस्ट हाउस में सासंद डॉ.के.पी. यादव द्वारा बैठक ली गई। बैठक में जिला वनमण्डल अधिकारी अंकित पांडे, अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी, एसडीएम राहुल गुप्ता, करीला धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्र यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 110 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना तथा राई नृत्य हेतु स्टेडियम निर्माण कराने हेतु चर्चा की गई। करीला धाम ट्रस्ट अध्यक्ष महेन्द्र यादव द्वारा सभी अधिकारियों को प्रतिमा स्थल एवं क्षेत्र की जानकारी प्रदान की। वनमण्डल अधिकारी द्वारा वन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया। सांसद द्वारा बताया गया कि करीला धाम पर स्थाई उप स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस चौकी निर्माण तथा राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा और एटीएम खोलने हेतु संबंधित केन्द्रीय मंत्री तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया गया है। जिससे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की दृष्टि से पहचान देने के लिए प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना तथा राई नृत्य हेतु स्टेडियम निर्माण कराए जाने हेतु भूमि चयन का निरीक्षण किया। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵