back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्रकार देव कुंडल प्लाज़्मा डोनेट कर दे रहे युवाओं को संदेश

भोपाल, 01 मई (हि.स.) । लंबे समय से पत्रकार साथियों के निधन और गंभीर रूप से संक्रमित होने की खबरों के बाद मीडिया जगत से एक अच्छी खबर आई है। इंदौर के वरिष्ठ पत्रकार देव कुण्डल ने 30 अप्रैल से शुरू हुए प्लाज्मा डोनेशन अभियान में सबसे पहले प्लाज्मा देकर अपना सामाजिक दायित्व निभाया है। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अशोक यादव ने कुण्डल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। दरअसल, सालभर पहले पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले पत्रकार कुण्डल अब तक कितनी बार प्लाज्मा दे चुके हैं यह तो ज्ञात नहीं, लेकिन वे जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए निरतंर ऐसा करते रहे हैं। उल्लेखनीय है कि करीब दो महीने पहले जिला प्रशासन ने पिछले साल अप्रैल में नेगेटिव होने वाले लोगों का एंटी बॉडी टेस्ट किया था जिसमें से अधिकांश के शरीर में एंटी बॉडी खत्म होना पाया गया था। 30 अप्रैल को प्लाज्मा देने के लिए कुण्डल ने एंटी बॉडी टेस्ट किया था जिसका प्रतिशत 142 निकला। हीमोग्लोबीन 15 प्लस होने के साथ प्रोटीन, कैल्सियम की मात्रा भी उच्च रही। उल्लेखनीय है कि प्लाज्मा डोनर को बीपी, शुगर, किडनी, कैंसर सहित अन्य बड़ी बीमारियां नहीं होना भी पहली शर्त है। कोरोना को हराने के लिए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में प्लाज्मा थैरेपी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि अनेक जिंदगियां बचाई जा सकें। संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की पहल पर 30 अप्रैल से एमवाय अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनेशन अभियान की शुरूआत हुई है। इस संबंध में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा का कहना है कि दिल्ली और मुंबई में तो टोसी जैसे इंजेक्शन की कम ज़रूरत पड़ी है, क्योंकि वहाँ पर प्लाज़्मा का तुलनात्मक रूप से अधिक उपयोग हुआ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि स्वयं उनके पिताजी को, जब वे कोविड पॉज़िटिव हुए, भी प्लाज़्मा के कारण जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण मदद मिली थी। इंदौर में शुरू हुए इस प्लास्मा डोनेशन अभियान में देव कुंडल ने जो दिलचस्पी दिखाई, उससे आज अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिल रही है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में पत्रकारों को नीतीश कुमार की सौगात! अब हर महीने मिलेंगे 15 हजार रुपये, आश्रितों को भी मिलेगा लाभ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार कई अहम घोषणाएं कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...