back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संयुक्त अमले ने अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई दो करोड़ दस लाख रूपये की शासकीय भूमि

सिवनी, 27 जून(हि.स.)। जिले की सिवनी तहसील अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में 16 व्यक्तियों द्वारा किये गये शासकीय भूमि पर अतिक्रमण (कीमती 02 करोड 10 लाख रूपये) को राजस्व व पुलिस के संयुक्त अमले ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। कलेक्टर कार्यालय से रविवार को मिली जानकारी अनुसार सिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम भोंगाखेड़ा में 11व्यक्तियों द्वारा लगभग 16हेक्टेयर(लगभग40एकड़) में जोत बखरकर एवं फसल बोकर शासकीय भूमि मद चरनोई भूमि में अतिक्रमण किया था। जिसका बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार ग्राम गरठिया में 05 व्यक्तियों द्वारा लगभग 2000वर्ग फुट ( कीमती 10 लाख रूपये) में 5 दुकान बनाकर शासकीय भूमि रास्ता भूमि में अतिक्रमण किया था। जिसे राजस्व व पुलिस के संयुक्त अमले ने शनिवार को अतिक्रमण मुक्त कराया है। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...