back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झांसी-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन 3 जून से

रतलाम, 30 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होते हुए गाड़ी संख्या 02199/02200 झांसी-बान्द्रा टर्मिनस-झांसी सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि गाड़ी संख्या 02199 झांसी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस 3 जून से 29 जुलाई तक प्रति गुरुवार को झांसी से 17:00 बजे चलकर रतलाम मंडल के मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम एवं दाहोद होते हुए प्रति शुक्रवार को 16:00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02200 बान्द्रा-टर्मिनस झांसी स्पेशल एक्सप्रेस 5 जून से 31 जुलाई तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति शनिवार को 5.10 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन एवं मक्सी होते हुए प्रति रविवार को 5.00 बजे झांसी स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेन का दोनों दिशाओं में दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठिआई, चाचौरा बिंगानी, ब्यावरा राजगढ़, मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /शरद जोशी /वीरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵