back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निहाल देवी माता मंदिर में सेवादार बाहर सोते रहे, दानपेटी उड़ा ले गए बदमाश

गुना, 09 अप्रैल (हि.स.) । शहर से 35 किमी दूर प्रसिद्ध निहाल देवी माता मंदिर पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर चैनल का ताला तोडक़र अंदर घुसे और दानपेटी उड़ा ले गए। दानपेटी में कितने रुपए थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। सिरसी थाना प्रभारी देवराज सिंह ने बताया, गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे दो चोर मंदिर में घुसे। उन्होंने चैनल का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया। मंदिर में कुल तीन चैनल हैं। इनमें से एक चैनल के पास दो सेवादार सो रहे थे। वहीं, मंदिर के पुजारी बुजुर्ग हैं। दोनों पति-पत्नी मंदिर के पास ही बने पुजारी निवास में सो रहे थे। बदमाशों ने किसी नुकीली चीज से मंदिर का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया। इसके बाद मंदिर की छानबीन की। पहले उन्होंने दान पत्र के आस-पास और ऊपर रखी चीजों को हटाया। उसके बाद तिजोरी उठाकर ले गए। तिजोरी को मंदिर के पीछे झाडिय़ों की आड में खोला। उसमें रखे पैसे लेकर फरार हो गए। सुबह जब सेवादार जागे, तो घटना का पता चला। पुलिस को सूचना दी गई। छान-बीन करने पर तिजोरी मंदिर के पीछे ही झाडिय़ों में मिल गई। सीसीटीवी में दो बदमाश दिख रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵