back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महिला को गुटखा खाना पड़ा भारी; ससुराल पक्ष ने सुलाया मौत के घाट, शव को घर में छोड़ सब हुए फरार

ससुराल पक्ष पर महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप। महिला के शव को घर में छोड़ पूरा परिवार हुआ फरार। पैसे की कर चुके है मांग।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के लक्ष्मणपुरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां ससुराल पक्षा ने अपनी बहू की हत्या कर दी। ससुराल पक्ष बहू की हत्या कर शव को बरामदे में रख फरार हो गया। महिला के मासके वालों को जब घटना का पता लगा तो वे बेटी के ससुराल पहुचें। उन्हें वहां अपनी बेटी का शव मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्षा पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है।

क्या कहा पुलिस ने

राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा गांव में 20 वर्षीय विवाहित महिला रीना तंवर के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति बेहतर तरीके के साफ हो पाएगी।

ससुराल पक्ष का कहना महिला खाती है गुटखा

रीना के पिता शिवनारायण तंवर ने बताया कि उनकी बेटी की दो साल पहले लक्ष्मणपुरा गांव निवासी जीवन तंवर के साथ शादी हुई थी। एक महीने पहले ही महिला मायके से ससुराल गई थी। इसके बाद से ससुराल पक्ष ने आरोप लगाने शुरू कर दिए कि महिला गुटखा खाती है और वापस मायके ले जाने को कहा। साथ ही ना ले जाने पर उसे छोड़ने की धमकी भी दी। ससुराल पक्ष 20 लाख रुपए की डिमांड भी कर रहा था। पैसे नहीं देने पर उन्होनें कई बार गांव में महिला के पिता की फसल काट कर नुकसान भी पहुंचाया था।

बैठी थी पंचायत पति-पत्नि के बीच लड़ाई को लेकर

पिता शिवनारायण ने कहा कि पति-पत्नि में झगड़े को लेकर पंचायत भी हुई थी। इसके बाद पंचों के कहने पर ही बेटी रीना को सुसराल भेजा था। पिता ने कहा कि शुक्रवार 10 बजे उनकी बेटी का फोन आया कि उसे मारा जा रहा है। इसके बाद जिसने रिश्ता करवाया था, उस व्यक्ति को फोन किया गया। इसके बाद लड़की के पिता कालीपीठ चले गए। इसी बीच दामाद जीवन का फोन आया और कहा आप अपनी लड़की को ले जाओ। जिसके बाद महिला के पिता के कहा कि बेटा तुम छोड़ जाओ, जिसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद महिला के जेठ ने महिला के पिता के पास फोन लगाया और बताया कि रीना की मृत्यु हो गई है। साथ ही कहा कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लड़की के पिता का कहना है कि हम जब लक्ष्मणपुरा पहुंचे तो ससुराल वाले गायब थे। रीना का शव बरामदे में पड़ा हुआ था और वहीं कमरे में की छत से एक साड़ी जमीन पर लटकी हुई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सिंगर बी प्राक को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, 10 करोड़ रुपये की मांग, कहा- “बात मानेगा तो ठीक नहीं तो…”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाबी सिंगर बी प्राक से जुड़े एक गंभीर मामले की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लॉरेंस गैंग...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵