back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीन लग गई तो बाजार भी खुले रहेंगे और मेहनत-मजदूरी भी चलती रहेगी : सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री बने टीकाकरण अभियान के प्रेरक, कहा-अब हमें अपनो को अपनो से बिछड़ने नहीं देना है, वैक्सीन सुरक्षित भी है भोपाल, 21 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब हमें न अपनो को अपनो से बिछड़ने देना है, न काम-धंधा बिगड़ने देना है। कोरोना से बचने का सबसे प्रभावी तरीका वैक्सीन लगवाना है। यदि वैक्सीन लग गई तो बाजार भी खुले रहेंगे और मेहनत-मजदूरी भी चलती रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को टीकाकरण अभियान के प्रेरक के रूप में भोपाल के अन्ना नगर क्षेत्र के लोगों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोग और वैज्ञानिक कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जता रहे हैं और इस लहर को रोकने के लिए ही टीकाकरण का अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर शुरू किया गया है। दुनिया के सबसे बड़े मुफ्त टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रदेश में एक साथ 7 हजार केन्द्रों पर एक दिन में 10 लाख से अधिक टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान में अन्ना नगर क्षेत्र की जनता से सम्पर्क किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी दिलाया। "प्रधानमंत्री मोदी का आभार" मुख्यमंत्री ने कोरोना की दूसरी लहर की दिल दहला देने वाली पीड़ा को साझा करते हुए कहा कि हमें वैक्सीन ही तीसरी लहर से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की चिंता अपने नागरिकों का जीवन सुधारने और लॉकडाउन जैसे बुरे वक्त को रोकने की है। इसलिए 18 वर्ष के ऊपर के सभी नागरिक प्रधानमंत्री द्वारा उपलब्ध करवाई गई वैक्सीन हर हालत में लगवाएं। उन्होंने सबको मुफ्त वैक्सीन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार माना। "रंगोली और हाथ से लिखे बैनरों से बना टीकाकरण का वातावरण" मुख्यमंत्री चौहान के अन्ना नगर पहुंचने पर स्थानीय निवासी आयशा ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। अन्ना नगर निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत में सड़क पर जगह-जगह रंगोली बनाई हुई थी। रंगोली में स्वागत के भाव के साथ-साथ कोरोना से बचाव और टीकाकरण के संदेश भी अभिव्यक्त हो रहे थे। "ओ कोरोना कभी मत आना", "जो परिवार से करे प्यार, वो वैक्सीन से कैसे इंकार" की रंगोली और हाथ से लिखे छोटे बैनरों से बस्ती में अभियान का वातावरण बना हुआ था। "वैक्सीन कोरोना का हेलमेट है- जरूर लगवा लेना" मुख्यमंत्री ने अन्ना नगर बस्ती की अश्विनी यादव, प्रियंका सिंह, राहुल सहित कई युवाओं और वृद्धजन से व्यक्तिगत रूप से भेंट की और दुकानों व घरों में जाकर जनसामान्य से बात कर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने इस बातचीत में कहा कि "वैक्सीन कोरोना का हेलमेट है- जरूर लगवा लेना"। बस्ती के जिन लोगों ने कहा कि हमने टीका लगवा लिया है, उन्हें मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया। "वैक्सीन से न घबरायें और न अफवाहों पर ध्यान दें" मुख्यमंत्री चौहान ने जनसंवाद के इस कार्यक्रम में मंच पर खड़े रहकर ही लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम कोरोना के भयावह दिन लौटने नहीं देंगे। प्रदेश में फिर से दुकानें, काम-धंधा, मेहनत-मजदूरी बंद नहीं होगी। कोरोना की तीसरी लहर की पूरी दुनिया में आशंका है। इसका कहीं-कहीं प्रभावी भी दिख रहा है। टीकाकरण जीवन का सुरक्षा चक्र है। यह जिन्दगी का डोज़ है। हमारी कोशिश होगी कि अगले कुछ दिनों में ही प्रदेश की अधिकतम जनसंख्या को वैक्सीन लग जाए। उन्होंने यह समझाइश भी दी कि टीकाकरण के बाद कुछ लोगों को हाथ-पैर दर्द जैसे हल्के लक्षण रहते हैं। इससे घबराने, भ्रमित होने, अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। यह टीका पूर्णता सुरक्षित, असरकारी और हानिरहित है। "टेस्टिंग के लिए लोग स्वयं आगे आएं" मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से बचाव के सभी उपायों जैसे मास्क लगाना, दूरी बनाए रखना, हाथ बार-बार धोने का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा। प्रदेश में टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि टेस्टिंग के लिए लोग स्वयं आगे आएं इससे बचे नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर किल कोरोना अभियान जारी रहेगा। "तीसरी लहर के लिए अस्पतालों में तैयारियां जारी" मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए अस्पतालों में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। आई.सी.यू. बैड, ऑक्सीजन बैड, बच्चों के आई.सी.यू. वार्ड, ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवाइयों और उपकरणों की आपूर्ति के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक गतिविधियां पूरे प्रदेश में जारी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵