back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अगर जनता साथ है तो मतपत्र पर चुनाव से परहेज क्यों?-कमलनाथ

रीवा, 26 फरवरी (हि.स.)। संत रविदास जंयती के अवसर पर शनिवार को शहर के एनसीसी मैदान में कांग्रेस का संभागीय सम्मलेन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुंख्यमत्री कमल´नाथ भी शामिल हुए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी का जिम्मेदार सूबे की शिवराज सरकार को ठहराया है। उन्होंने कहा कि पद्रंह सालों में भाजपा कार्यकाल में प्रदेश की पहचान माफिया राज्य के रुप में बनी है। परिणाम स्वरुप प्रदेश में निवेश नहीं होने से उद्योग नहीं लगे, क्योकिं निवेश वहां होता है, जहां विश्वास है। उद्योगों के न लगने की वजह से अब तक प्रदेश के युवा वर्ग का बड़ा तबका बेरोजगार है। कमलनाथ ने कार्यकताओं को संबोधित करने हुए कहा कि, जनता ने कांग्रेस को मत दिया था, लेकिन सत्ता पाने के प्रजातंत्र को खत्म करने काम भाजपा ने किया। प्रदेश की सैद्धांतिक छवि बनाने कांग्रेस ने सौदे बाजी की राजनीति से दूर रही है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कहा कि, पंद्रह सालों बाद भी उनकी झूठ बोलने की आदत कम नहीं हुई। विधान सभा में जो आकड़े प्रस्तुत किए, उनके झूठ देखकर मै हैरान रह गया। लेकिन आज का युवा तकनीकी से जुड़ा है इसलिए उसे झूठ से गुमराह नहीं किया जा सकता। ईवीएम को लेकर कमलनाथ ने कहा कि, अमेरिका और यूरोप जैसे देश ईवीएम से चुनाव कराने से दूरी बना रहे है, लेकिन भारत की मोदी सरकार और भाजपा को ईवीएम पर ही सबसे ज्यादा भरोसा है। भाजपा को भरोसा है कि, जनता उनके साथ है, तो मतपत्र से चुनाव कराने से पीछे क्यों हट रहे हैं। मोदी सरकार और प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह किसान आंदोलन के दौरान अब तक हो चुकी 230 किसानों की मौत पर भी चुप हैं। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि, कृषि बिल के जरिये सरकार किसानों का भला नहीं कर रही, बल्कि उन्हें बधुआ मजदूर बनाने जा रही है। कांग्रेस भी इसी वजह से लगातार इस बिल का विरोध कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / विनोद शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...