back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विधानसभा के सत्कार अधिकारी स्व. शर्मा के पुत्र को मात्र 72 घंटे में मिली अनुकम्पा नियुक्ति

भोपाल, 19 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश विधानसभा के सत्कार अधिकारी स्वर्गीय संजय शर्मा के पुत्र अभिनव शर्मा को सहायक ग्रेड-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई है। विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) रामेश्वर शर्मा द्वारा शुक्रवार को अनुभव शर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि अभिनव शर्मा के पिता संजय शर्मा ने मप्र विधानसभा में सत्कार अधिकारी के रूप में लगभग 25 वर्षों से अधिक अपनी सेवाएं दीं। कुछ दिन पूर्व वे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके बाद कोरोना बीमारी के चलते हृदयघात होने के कारण उनका निधन हो गया। स्व. संजय शर्मा के पुत्र ने 72 घंटे पूर्व अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह को सौपा था। इस पूरी प्रक्रिया को इतने कम समय में पूर्ण कर इस सचिवालय ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की। प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्वर्गीय संजय शर्मा की श्रद्धांजलि सभा में कहा था कि उनके परिजनों को जल्द-से जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। प्रदेश का यह पहला उदाहरण है, जिसमें इतने कम समय में कार्यालय औपचारिकताएं पूर्ण कर अनुकम्पा नियुक्ति का आदेश जारी हुआ है। प्रोटेम स्पीकर ने शुक्रवार को अभिनव को नियुक्ति पत्र सौंपा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP को वोट देने के शक में दलित परिवार की कर दी पिटाई, RJD समर्थकों पर लगा आरोप, FIR की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...