होशंगाबाद, 09मई(हि.स.) जिले के 244 खरीदी केंद्रो पर समर्थन मूल्य खरीदी की गाइडलाइन का प्रभावी ढंग से पालन न होने के कारण जहा 1192 किसानों 12 हजार क्विंटल गेहूं का आंशिक परिवहन न होने से उन्हे भुगतान नहीं हो सका। वहीं 180 ट्रक गेहूं परिवहन के बाद गुणवत्ताविहीन बतलाकर गोदामों में जमा नहीं हो सका है, जिससे नौ करोड़ 77 लाख रुपए का भुगतान भी किसानों को नहीं किया जा सका है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में खरीदी केंद्र पर किसान के द्वारा अनाज तुलाई के पश्चात गेहूं बेचने की रसीद मिलने के सात दिनों में उनके खाते में भुगतान जमा कराये जाने का नियम है, किन्तु होशंगाबाद जिले के 75 किसानों द्वारा 11490 क्विंटल गेहूं का दो करोड़ 27 लाख रुपए का भुगतान इसलिए नहीं हो सका क्योकि उनके द्वारा बेचा गेहूं समिति द्वारा बार-बार परिवहन की मांग के बाद जमा नहीं हो सका जबकि 1192 किसानों द्वारा बेचा गया 12 हजार क्विंटल गेहूं सहित अन्य किसानों का 49480 क्विंटल गेहूं जो 180 ट्रकों से परिवहन किया गया वह एफक्यू क्वालिटी का न होने से जमा नहीं किया गया और किसान अब तक 480 करोड़ रुपए के भुगतान से वंचित हैं । इसके बाद भी जिला सहकारी बैंक से 247 किसानों सहित समितियों से 18830 किसानों द्वारा कर्ज लिया गया था जिसे जिला सहकारी बैंक के सीईओ आरके दुबे के दबाव के कारण तथा खरीदी करने वाली समितियों को लिमिट न देने के कारण उबारने के लिए किसानों द्वारा गेहूं बेचने पर उक्त कर्ज की राशि की वसूली लिंकिंग द्वारा कर ली गई है। इसमे 34 किसानों से जिला बैंक की 1034801-00 रुपए की वसूली की गई। वहीं 18830 किसानों से 63 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/आत्माराम यादव




