back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रिश्तेदारों ने युवक का किया अपहरण; पहनाई जूते की माला, पिलाई पेशाब, मुंडवाया सिर, घाघरा पहना कर बेरहमी से पीटा

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सीधी कांड के बाद अब गुना के एक युवक को अमानवीय सजा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। गुना के युवक के साथ मानवता की सारी हदें पार कर देना वाले वारदात ने सबकी नजरें शर्म से झुका दी है। बंजारा समुदाय के एक युवक को कुछ गुंडों-बदमाशों ने अपहरण किया और फिर उसे राजस्थान लेकर आने के बाद उसपर अत्याचार किया।

युवक के साथ की बेहरमी

पीड़त युवक का नाम महेन्द्र सिंह है वे गुना के मावन टंकी का निवासी है। वे खेतों में घूरा (देसी खाद) फेंकने का काम करता है। उसने आरोप लगाया कि बीते बुधवार को वह सेन बोर्ड चौराहे के पास पेट्रोल पंप पर था। तभी अचानक 10-12 लोगों ने उसका अपहरण करके उसे पाटन, राजस्थान के झालावड़ और अटरू में घुमाते रहे। रास्ते में उसे बंधक बनाकर पीटा गया। गंजा कर उसके मुंह पर कालिख पोत दी। महिलाओं का घाघरा पहनाकर उसे पूरे गाने में घुमाया। पीड़ित युवक का आरोप है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है। सौदान पुत्र गुलाम सिंह, गुमान सिंह पुत्र बालूराम, ओमकार पुत्र गिरधारी, बदन पुत्र गुलाब समेत सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया, वे युवक के रिश्तेदार है। 

जानें क्या है मामला?

पीड़ित युवक के परिजनों के मुताबिक, महेन्द्र सिंह की चचरे बहन की शादी आरोपी पक्ष के रमेश के साथ हुई थी। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि उसकी चचेरी बहन को उसके ससुराल में दहेज उत्पीड़ किया जाता था। उसे उसके मायके से दहेज लाने के लिए मजबूर किया जाता और उसके साथ मारपीट की जाती। अपसे ससुराल वालों से तंग आकर महेन्द्र सिंह की चचरे बहन घर से भाग गई। इसी बीत से गुस्सा होकर लड़की के ससुराल वालों ने महेन्द्र सिंह का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित से आरोपियों ने 25 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने 20 लाख रुपये देने का वादा करके अपनी जान इनसे छुड़ाई। पीड़ित का आरोप है कि उसने पूरी घटना की शिकायत धरनावदा पुलिस से की लेकिन वहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...