back to top
31.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023 का भव्य आयोजन, कल पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

India Smart Cities Conclave-2023: केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज (मंगलवार) दो दिवसीय ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आगाज होगा।

इंदौर, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज (मंगलवार) दो दिवसीय ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2023’ का आगाज होगा। इसमें शहरी नवाचार में सबसे आगे और विकास प्रक्रिया में प्रतिमान परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे 100 स्मार्ट शहरों की भागीदारी होगी। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी डॉ. आरआर पटेल ने दी।

आखिरी दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कॉन्क्लेव में होंगी शामिल

उन्होंने बताया आखिरी दिन बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कॉन्क्लेव में शामिल होंगी। वे इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता (आईएसएसी-2022) के चौथे संस्करण के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। कॉन्क्लेव में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केन्द्रीय आवास और शहरी कार्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर और मप्र के शहरी विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह शामिल होंगे।

राष्ट्रपति करेंगी आईएसएसी 2022 पुरस्कारों का वितरण

उन्होंने बताया कि आज आईएसएसी 2022 के तहत पुरस्कार विजेता परियोजनाओं का प्रदर्शन करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा। स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ संवाद और इंदौर तथा उज्जैन में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत कार्यान्वित प्रतिष्ठित परियोजनाओं का स्थल-दौरा भी आयोजित किया जाएगा। कॉन्क्लेव के दूसरे दिन राष्ट्रपति आईएसएसी 2022 पुरस्कारों का वितरण करेंगी। इस दौरान पांच राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों और 31 विशिष्ट शहरों और सात भागीदार संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। कुल 66 विजेता हैं।

दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा

इसके अलावा, स्मार्ट सिटीज मिशन चार रिपोर्ट- आईएसएसी 2022 पुरस्कार संग्रह, यूएन हैबिटेट की रिपोर्ट: स्मार्ट सिटीज मिशन- सतत विकास लक्ष्यों का स्थानीयकरण, एससीएम के न्यूजलेटर्स का संग्रह और आईएसएसी 2023 पुरस्कार पुस्तिका भी इस कॉन्क्लेव के दौरान जारी की जाएगी। पुरस्कार वितरण और पुस्तिका लॉन्च के बाद, पुरस्कार विजेता स्मार्ट शहरों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अपने अनुभव और सीख साझा करेंगे। दिन का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...