back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

त्रिवेणी क्षेत्र में शिप्रा नदी में हुई भूगर्भीय हलचल, 10 फिट से अधिक ऊंचाई तक उछला पानी

उज्जैन, 07 मार्च (हि.स.)। उज्जैन जिले में शिप्रा नदी में रविवार को भूगर्भीय हलचल हुई। यहां त्रिवेणी क्षेत्र में शिप्रा नदी के किनारों पर धमाके होने के बाद 10 फिट से अधिक ऊंचाई तक पानी उछला। विस्फोट के बाद से ही क्षेत्र वासी दहशत में है। धमाके वाले क्षेत्र में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दरअसल, शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर पिछले कुछ दिनों से भूगर्भीय धमाके हो रहे हैं। आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने इसकी आवाज सुनी है। जहां धमाके हो रहे हैं वहां से आग और धुआं निकलता भी देखा गया है। मामले की जानकारी लगने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। जल्द ही भूगर्भ विशेषज्ञों व जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया का दल यहां जांच के लिए पहुंचेगा। वहीं नदी में हो रहे विस्फोट को कलेक्टर आशीष सिंह ने चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को मेल किया गया है, स्थानित भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम इसकी जांच करेगी। जांच के बाद पता लग सकेगा कि नदी के अंदर धमाके क्यों हो रहे हैं। इस घटना के बाद घाट के आस-पास जाने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵