मंदसौर 29 मई (हिस)। आयुक्त उज्जैन संभाग ने बताया कि प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में गैस, विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। मंदसौर शहर में जनभागीदारी योजना अंतर्गत 46 लाख 83 हजार 578 रुपए की प्रशासकीय वित्तीय स्वीकृति जारी हुई है। इसमें जन सहयोग से 23 लाख 42 हजार 578 रु एवं शासन का अंशदान 23 लाख 41 हजार रु है। कुल 46 लाख 83 हजार 578 रुपये की राशि क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंदसौर को गैस आधारित शवदाह गृह के लिए दी गई है। सिंधी समाज ने दिया 8 लाख का सहयोग सिंधी समाज द्वारा विधायक यशपालसिंह सिसौदिया एवं कलेक्टर मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जनभागीदारी अंतर्गत स्थानीय मुक्तिधाम के सम्पूर्ण विकास व सौंदर्यीकरण की योजना के लिए 5 लाख रूपये का चेक कलेक्टर को भेंट किया। साथ ही 3 लाख रूपये गैस आधारित शवदाहगृह हेतु राशि भेंट की गई। इस तरह कुल 8 लाख रूपये मुक्तिधाम हेतु प्रशासन को दिए गए। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया




