मेहगांव के पूर्व विधायक हरिसिंह नरवरिया का हृदय गति रुक जाने से निधन

former-mehgaon-mla-harisingh-narwaria-died-of-cardiac-arrest
former-mehgaon-mla-harisingh-narwaria-died-of-cardiac-arrest

भिंड 21 अप्रेल 21 (हि स ) मेहगांव के पूर्व विधायक हरिसिंह नरवरिया का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव किया गया। उनके निधन पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गहरा शोक जताया। पूर्व विधायक हरी सिंह नरवरिया मेहगांव व भिंड जिले के प्रमुख राजनेताओं में गिने जाते थे शोक बना रहा। उनका जन्म मेहगांव क्षेत्र के ग्राम सेपुरा में कृषक परिवार हुआ था। उन्होंने कृषि स्नातक पढ़ाई की। फिर कृषि विभाग में नौकरी कर ली थी। उन्होंने लोधी समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए देश भर में उल्लेखनीय अभियान चलाया, जिसके चलते वे समाज के शीर्षस्थ नेताओं में शुमार हो गए। इसके चलते वे तत्कालीन वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया के नजदीकी बन गए। सन् 1990 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया ने उन्हें मेहगांव क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट देकर मैदान में उतारा था।तब वे पहली बार भाजपा की लहर मे काँग्रेस से विधायक चुने गए वे माधवराव सिंधिया के विस्वस्त लोगो मे गिने जाते थे इसलिए सिंधिया निज सचिव भी रहे ,माधवराव सिंधिया के निधन के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल शर्मा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in