back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बनेगा इंदौर में फ्लाई ओवरः मंत्री भार्गव

-आईआईटी के एक्सपर्ट से विभाग लेगा राय भोपाल, 28 जून (हि.स.)। लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि इंदौर शहर में बंगाली चौराहे पर बनने वाले फ्लाई ओवर निर्माण में सुगम यातायात, शहर की सुंदरता और जन-आकांक्षाओं का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने यह बात सोमवार को उनके निवास पर जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ इंदौर के सांसद शंकर लाल लालवानी, विधायक महेन्द्र हार्डिया और इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा के साथ चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर के मूल स्वरूप में परिवर्तन के लिये आईआईटी, दिल्ली या मुम्बई के ट्रेफिक इंजीनियरिंग एक्सपर्ट से तकनीकी परामर्श लिया जायेगा। बंगाली चौराहा फ्लाई ओवर में शहर सौंदर्यीकरण का रखे ध्यान जल-संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा कि इंदौर शहरवासियों की यातायात सुविधा और शहर सौंदर्यीकरण को बनाये रखने के लिये सभी जन-प्रतिनिधि एक राय हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन फ्लाई ओवर से ए.बी. रोड पर यातायात सुगम हो सकेगा। उनका प्रयास है कि बंगाली चौराहा जैसे व्यस्ततम चौराहे पर आने-जाने वालों के समय और श्रम की बचत हो। इसके लिये लोक निर्माण विभाग, विशेषज्ञों से सलाह लेकर आवश्यक सुधार और परिवर्तन करेगा। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा की निर्माणाधीन फ्लाई ओवर की डिजाइन में इस तरह से परिवर्तन किया जाये, जिससे चारों ओर से आने वाले वाहनों की दृश्यता स्पष्ट दिखे और वाहन के आवागमन में अवरोध नहीं हो। 29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है फ्लाई ओवर प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई ने बताया कि ए.बी. रोड पर 29 करोड़ रुपये की लागत से 576 मीटर लम्बे फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण के लिये नेशनल डेव्हलपमेंट बैंक द्वारा धन राशि उपलब्ध कराई गई है। इस फ्लाई ओवर पर कुल 40 खम्बे बनाये जाने हैं, जिनमें से 36 का कार्य पूर्ण हो चुका है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵