भोपाल, 01 मार्च (हि.स.)। आमजन तक पहुंचाई जाने वाली कोरोना वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी प्रेस और मीडिया के माध्यम से पहुंचाने एवं मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 5 अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। जनसम्पर्क अधिकारी महेश दुबे ने सोमवार शाम को बताया कि मीडिया को कोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डॉ. संतोष शुक्ला अपर संचालक टीकाकरण, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मोबाइल नंबर 9425193964, डॉ. सौरभ पुरोहित उपसंचालक टीकाकरण, संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मोबाइल नंबर 9753276544, महेश दुबे पीआरओ जनसंपर्क (स्वास्थ्य विभाग) मोबाइल नंबर 9424445008, दिलीप कुमार माथुर बीईई, आईईसी मोबाइल नंबर 9827044528 और सुरेश कुमार टेकाम बीईई आईईसी ब्यूरो मोबाइल नंबर 7024097685 को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश




