back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खरीफ की फसलों के लिए किसानों को नहीं मिल बीजों की किट, किसान परेशान

अनूपपुर, 19 जून (हि.स.)। शासन द्वारा कृषि को लाभ का धंधा बनाने किसानों को सुविधायुक्त बीजों की सुविधा कृषि विभाग के द्वारा हर वर्ष उपलब्ध कराया जाता है। इस वर्ष भी खरीफ की बुवाई के लिए किसानों की आस विभाग की ओर बनी हुई है। जिसमें किसान फसलों की पैदावर बढ़ाने के उद्देश्य से उन्नत बीजों किट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन विभाग द्वारा अबतक इसे पंचायत स्तर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके कारण ग्रामीण किसान परेशान हैं। बताया जाता है कि उन्नत बीज की किट से किसान खेती में उत्पादन क्षमता में वृद्धि कर इससे आय में भी वृद्धि करते हैं। पिछले वर्ष तक किसानों को कृषि किट के रूप में धान की फसल के उन्न्तशील बीज के रूप में 1010 व आईआर 64 जैसे बीज उपलब्ध कराए गए थे। वहीं दलहन की फसलों को लेकर अरहर, उरद व मूंग के भी अधिक उपजदायी व प्रसंस्कृत बीज उपलब्ध कराया गया। लेकिन इस वर्ष 19 जून बीत जाने के बाद भी किसानों न तो कोई बीज ही उपलब्ध कराया गया और न ही इस से सम्बधित कोई जानकारी ही दी जा रही है। खैरीटोला गांव के किसान श्याम चरण पांडये बताते हैं कि सरकार हमें पिछले वर्षो से धान व दलहन की फसलों के लेकर बढिय़ा बीज उपलब्ध करा देती थी। लेकिन इस वर्ष ऐसा कुछ नहीं दिखाई पड़ रहा है। किसान दुकानों की ओर रूख कर रहे हैं, लेकिन दुकानों से मिलने वाले बीज की गांरटी पर संदेह बना रहता है। किसान लक्ष्मीकांत सोनी का कहना है कि धान व दलहन के जो बीज कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, उसकी उत्पादन क्षमता व उपज काफी अच्छी होती है। कृषि विभाग का कहना है कि शासन द्वारा इस वर्ष बीज वितरण को लेकर कोई लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं है। और न ही कोई जानकारी आई है। इसलिए इस विषय पर कुछ कहना संभव नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

फडणवीस सरकार की अधूरी कर्जमाफी, महाराष्‍ट्र में किसान फिर सड़कों पर, अधूरा वादा बढ़ा रहा सियासी ताप

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र में कृषि ऋण माफी को लेकर बढ़ते आंदोलन ने महा-युति सरकार की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी वादे...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵