back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: मप्र में चुनावी हिंसा, नरेंद्र तोमर के चुनावी क्षेत्र दिमनी में चली गोली; छतरपुर में 1 की मौत

Bhopal: मप्र में आज सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद कुछ क्षेत्रों से छिटपुट हिंसा की सूचना है। छतरपुर में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमसिंह नातीराजा के एक समर्थक की मौत की सूचना है।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश में आज सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद कुछ क्षेत्रों से छिटपुट हिंसा की सूचना है। छतरपुर में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमसिंह नातीराजा के एक समर्थक की मौत की सूचना है। वह उनकी गाड़ी चलाता था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र दिमनी में भी गोली चलने की सूचना है। अटेर में प्रशासन ने तनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को नजरबंद किया है। इसके आलावा ग्वालियर-चंबल अंचल में सबसे ज्यादा तनाव देखने को मिला है। जहां पर कई बड़े से लेकर छोटे नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

इन नेताओं को किया नजरबंद

बताया गया है कि मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र के भैंसरोली में कुछ दबंगों ने ग्रामीणों को मतदान करने से रोका। इससे मतदान रुक गया। सूचना पर कलेक्टर अंकित अस्थाना मौके पर पहुंचे। यहां अभी भी स्थति तनावपूर्ण बताई गई है। भिंड जिले के अटेर से भाजपा उम्मीदवार अरविंद भदौरिया को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है।

इसके अलावा अटेर से कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे और उनके बड़े भाई योगेश कटारे को प्रशासन ने सुरपुरा रोड पर जलपुरी में एक निजी गार्डन में नजरबंद किया है। प्रशासन मीडिया को इनके पास फटकने नहीं दे रहा।

1 की मौत

राज्य के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में सलमान खान को कार ने कुचल दिया। वह कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नाती राजा का समर्थक और ड्राइवर है। मामला थाने जा पहुंचा है। अभी इस मामले की एफआईआर नहीं हुई है। कार किसी भाजपा समर्थक की बताई जा रही है।

मिरघान पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मिरघान पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मतदान केंद्र 148 पर दो पक्षों में पथराव होने की सूचना है। सर्राफा बाजार स्कूल में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान रुका रहा। ईवीएम में खराबी के चलते पद्मा राजे कन्या स्कूल में मतदान लगभग 40 मिनट देर से शुरू हो सका।

ग्वालियर-चंबल अंचल में सबसे ज्यादा तनाव, कई उम्मीदवार नजरबंद

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से हो रही वोटिंग के दौरान अभी तक सबसे ज्यादा तनाव ग्वालियर-चंबल अंचल में दिख रहा है। इस वजह से प्रशासन ने कई उम्मीदवारों को नजरबंद कर दिया है। लहार विधानसभा क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, भाजपा उम्मीदवार अंबरीश शर्मा और बसपा उम्मीदवार रसाल सिंह को एक रेस्टहाउस में नजरबंद कर दिया है।

सभी को भिंड सर्किट हाउस में रखा गया

भिंड में अटेर से भाजपा उम्मीदवार अरविंद भदौरिया के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे और उनके बड़े भाई योगेश कटारे को सुरपुरा रोड पर जलपुरी में एक निजी गार्डन में नजरबंद किया गया है। प्रशासन ने भिंड विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र सिंह कुशवाह, बसपा उम्मीदवार संजू कुशवाह व कांग्रेस उम्मीदवार राकेश चौधरी को तनाव की आशंका के चलते नजरबंद किया है। सभी को भिंड सर्किट हाउस में रखा गया है।

Raftaar.in पर आपको मिलेगी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की हर अपडेट।

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: एक दूसरे को नहीं जानते थे शूटर्स, अलग-अलग समूहों ने बनाई थी हमले की योजना

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है।...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵