back to top
27.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: मप्र में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं जले रावण- कुंभकर्ण- मेघनाथ के पुतले, तो कहीं हुई पूजा?

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में जगह-जगह असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की जीत का उत्साह देखने को मिला। रावण दहन देखने उमड़ी भीड़।

भोपाल, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। मध्य प्रदेश में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को राजधानी भोपाल समेत प्रदेशभर में जगह-जगह असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की जीत और बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। रावण दहन का नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

राजधानी भोपाल निकाली गई श्री राम की शोभायात्राएं

राजधानी भोपाल में मंगलवार शाम को कई जगह भगवान श्री राम की शोभायात्राएं निकाली गईं। इसके बाद कोलार बंजारी, बिट्टन मार्केट, भेल, छोला सहित दो दर्जन से अधिक मैदानों पर रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। साथ ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई। शहर के उपनगर कोलार में 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, शहर के सबसे पुराने छोला दशहरा मैदान पर 61 फीट सहित अन्य दशहरा मैदानों पर 20 से 51 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। इसके अलावा कालोनियों में कई जगह रावण के अलग-अलग स्वरूपों का दहन हुआ।

इंदौर में हर्षोल्लास से मनाया गया विजयादशमी का पर्व

इंदौर में भी बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई के स्वरूप मर्यादा पुरुषोत्तम राम की विजय का पर्व विजयादशमी हर्षोल्लास से मनाया गया। शहरभर में दशानन के दंभ का दहन हुआ। इंदौर में 150 से अधिक स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया गया। इसके बाद इंदौर का हर क्षेत्र जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस बार रावण के साथ ही शूर्पणखा का पुतला भी जलाया गया। रावण दहन से पहले रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। वहीं दशहरा पर शमी पूजन भी किया गया।

दशहरा मैदान बना था 111 फीट का रावण

शहर के दशहरा मैदान पर 111 फीट का रावण बनाया गया था। साथ ही 250 फीट लंबी लंका भी बनाई थी। रावण दहन से पहले भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी हुई। आयोजन का यह 54वां वर्ष है। छावनी के उषागंज मैदान पर 51 फीट के रावण का दहन हुआ। पुतले का निर्माण हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर किया था। दहन से पहले इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी की गई। दहन का यह 38वां वर्ष है। तिलक नगर मैदान पर रावण दहन से पहले चल समारोह निकालकर शमी पूजन किया गया। शाम 5 बजे राम रथयात्रा गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा संस्थान रवींद्र नगर से निकाली गई। रात को 51 फीट ऊंचे रावण और 101 फीट लंबी लंका का दहन किया गया। आयोजन का यह 62वां वर्ष है। विजय नगर चौराहे पर इस बार आतंकवादी रूपी रावण का दहन किया गया। यहां 61 फीट ऊंचा रावण बनाया गया थआ। दहन का कार्यक्रम पिछले 41 वर्ष से किया जा रहा है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा

इसी तरह प्रदेश के अन्य शहरों में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गांवों में भी जगह-जगह रावण दहन किया गया। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर आतिशबाजी की गई।

मध्य प्रदेश में ऐसी भी जगह, जहां रावण का पुतला नहीं जलाया जाता

मध्य प्रदेश में ऐसी भी जगह हैं, जहां रावण का पुतला नहीं जलाया जाता है बल्कि वहां के लोग रावण का पूजन पाठ करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो लोग रावण की पूजा करके उनसे मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामान अवश्य पूरी होती है।

भाटखेड़ी गांव में रावण और कुंभकर्ण की है प्रतिमा

राजगढ़ जिले के भाटखेड़ी गांव में सड़क के किनारे रावण और कुंभकर्ण की प्रतिमा बनी हुई है। यहां के रहवासियों का मानना है कि ये रावण मन्नत पूर्ण करने वाला है। इसलिए ग्रामीण यहां नियमित पूजा अर्चना करते हैं। यहां आस-पास के गांव के लोग भी मन्नत मांगने के लिए आते हैं। मन्नत पूरी होने पर प्रसाद चढ़ाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां पर नौ दिन तक रामलीला का आयोजन किया जाता है और दशहरे के दिन रावण की पूजा अर्चना कर राम और रावण के पात्रों द्वारा भाला छुआ कर गांव और जनकल्याण की खुशी के लिए मन्नत मांगी जाती है।

यहां होती है रावण की पूजा

रावण की पत्नी मंदोदरी मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से मानी जाती है। ऐसे में यहां रावण को दामाद माना जाता है और उसे सम्मान के साथ रावण बाबा बोला जाता है। दशहरे दिन यहां रावण का पुतला दहन नहीं किया जाता है, बल्कि इस दिन रावण की नाभि में रुई में तेल लेकर लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी नाभि में लगे तीर का दर्द कम हो जाता है। इस दिन लोग रावण की पूजा करके उनसे विश्वकल्याण और गांव की खुशहाली के लिए मन्नत मांगते हैं।

काचिखली गांव में होती है रावण की पूजा

उज्जैन जिले के काचिखली गांव में भी दशहरे के दिन रावण का पुतला दहन नहीं किया जाता है। बल्कि इस दिन यहां रावण की पूजा की जाती है। यहां के बारे में ऐसी मान्यता है कि यदि रावण की पूजा नहीं की जाएगी तो गांव जलकर राख हो जाएगा। इसी डर से ग्रामीण यहां पर आज भी दशहरे के दिन रावण का दहन न करके उसकी मूर्ति की पूजा करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...