back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुरैना में लॉकडाउन के दौरान बाइक सवारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, महिला घायल

मुरैना, 08 मई (हि.स.) । मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में एक महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर दो समुदाय के बीच हुए विवाद में शनिवार गोली चलने से एक महिला घायल हो गयी। लॉकडाउन के दौरान 24 से अधिक बाइक सवारों ने सड़क पर निकल ताबड़तोड़ गोलियां चलाई हैं। घटना को मुरैना शहर के बनखण्डी रोड के एक किलोमीटर क्षेत्र में अंजाम दिया गया। राहगीरों की मारपीट तथा घरों पर पथराव व कई गोलियां एक साथ चलाकर पूरे क्षेत्र में इन लोगों ने आतंक फैला दिया। ये लोग अवैध हथियारों में कट्टा, बंदूकों से लैस होकर आये थे । स्थानीय लोगों से पूछने पर जैसा उन्होंने बताया कि करीब छह यात्री बसों को इन बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाजार में अंधाधुंध फायरिंग की। वनखंडी रोड पर बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाया। इसके बाद शहर में दहशत फैल गई। घटना में कई लोगों की जान जा सकती थी। लॉकडाउन में अधिकांश लोग घरों के अंदर थे। केवल सुनीता शर्मा (30) पत्नी प्रदीप शर्मा बाजार से लौट रही थीं। उसने बदमाशों को बाइक पर आकर तोड़फोड़ करते देखा। ये बदमाश अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे। डर के मारे वह सड़क किनारे नीम के पेड़ नीचे छिप गई। इसी दौरान एक गोली पहले दीवार में लगी, बाद में छिटककर उसके सिर में लग गई। बदमाशों ने वहां मौजूद पांच बसों के शीशे तोड़ दिए। एक चार पहिया वाहन के भी शीशे तोड़े। इसके बाद हवा में बंदूकें लहराते हुए भाग गए। बताया जाता है कि गत दिवस भी चम्बल कॉलोनी के पीछे एक समुदाय ने इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था । जबाव में दूसरे समाज ने आज इस तरह की घटना को अंजाम देना बताया जा रहा है। पुलिस के एक सूत्र का कहना है कि कल एक महिला के खिलाफ एक युवक ने अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद उस महिला के समर्थकों ने उस युवक की बाजार में घेरकर जमकर मारपीट की और उसकी बाइक को तोड़कर चकनाचूर कर दिया था। आज दूसरे पक्ष के बारह से अधिक बाइक पर सवार हथियारबन्द युवकों ने स्थानीय बनखंडी रोड पर दिन दहाड़े वाहनों की तोड़फोड़ की और फायरिंग की। इस बीच दवा लेने जा रही एक महिला गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र गौतम/मयंक

Advertisementspot_img

Also Read:

MP गजब है! मुरैना में फर्जीवाड़ा: 4000 की आबादी, 5600 कार्ड, करोड़ों की फर्जी मजदूरी का खेल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुरैना जिले की विजयगढ़ ग्राम पंचायत में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत बड़ा घोटाला सामने आया...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵