back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्लाज्मा डोनेट थेरेपी को लेकर सरकार के साथ ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल की अभिनव पहल

भोपाल, 05 मई(हि.स.)। कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों के लिए दिए जा रहे उपचार में प्लाज्मा थेरेपी भी सहयोगी है। कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों के प्लाज्मा को कोरोना मरीज को देने पर कोरोना संक्रमण से ठीक होने में सहायता मिलती है। कोरोना से ठीक हुए व्यक्तियों से प्लाज्मा डोनेट करवाने और संक्रमित मरीजों को प्लाजमा दिलाने के कार्य में भोपाल जिला प्रशासन संकट प्रबंधन टीम के साथ ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल संस्था द्वारा अभिनव पहल की गई है। संस्था के प्रतिनिधि स्पर्श द्विवेदी ने बताया कि कोरोना संक्रमित के लिए उपलब्ध मेडिसिन और उपचार थेरेपी में प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग भी कारगर है। संस्था द्वारा प्लाजमा थेरेपी के लिए कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए व्यक्तियों से संपर्क किया जाता है। उनको कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों को अपना प्लाज्मा डोनेट करने के लिए तैयार करते हैं। उल्लेखनीय है कि यह कार्य प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई की प्रेरणा और सहयोग से संस्था द्वारा जिला प्रशासन भोपाल से मिलकर कार्य शुरू किया गया है। संस्था द्वारा जिले के अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों को कॉल करके प्लाज्मा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक स्वस्थ हुए 300 से ज्यादा लोगों को कॉल किया गया। इनमें से 72 ने प्लाज्मा देने के लिए इच्छा व्यक्त की। इस पुनीत कार्य में 16 व्यक्तियों ने आगे आकर अपना प्लाज्मा डोनेट भी किया है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी महेश दुबे ने बताया कि भोपाल जिला प्रशासन से एडीएम संदीप केरकट्टा इस कार्य का समन्वय कर रहे है। इस कार्य में टीम के सदस्य कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए सतत् वर्चुअल सम्पर्क किया जा रहा है। प्लाज्मा डोनेट करने वालो को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र और ई बैज दिया जाएगा। इस दौरान उनका कहना यह भी था कि प्लाज्मा डोनेट के संबंध में लोग जो सवाल पूछते हैं टीम के सदस्यों द्वारा उन्हें उसकी जानकारी और उत्तर दिए जाते है। उन्हें बताया जाता है कि प्लाज्मा डोनेशन सुरक्षित है। वो दूसरों को जीवन दान दे सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...