back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डॉ. मोहन यादव को उज्जैन, गोपाल भार्गव को दिया सागर व नरसिंहपुर का प्रभार

12/04/2021 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति भोपाल, 12 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की है। फिलहाल इस संबंध में औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री व उज्जैन दक्षिण विधायक डॉ. मोहन यादव को उज्जैन जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जबकि लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को सागर व नरसिंहपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कई मंत्रियों को अन्य जिले के प्रभारी सौंपे हैं। तुलसी सिलावट को इंदौर, विजय शाह को खंडवा, बुरहानपुर, जगदीश देवड़ा को मंदसौर, रतलाम, बिसाहूलाल सिंह को अनूपपुर, शहडोल, सीधी, यशोधरा राजे सिंधिया को शिवपुरी, दतिया, मीना सिंह को उमरिया, मंडला, डिंडोरी, कमल पटेल को हरदा, बैतूल, होशंगाबाद, ओमप्रकाश सकलेचा को नीमच, महेन्द्रसिंह सिसौदिया, गुना, राजगढ़, ब्रजेन्द्रप्रतापसिंह को पन्ना, कटनी, छतरपुर, हरदीपसिंह डंग को खरगोन, झाबुआ, राजवर्धनसिंह दत्तीगांव को धार, अलीराजपुर, इंदरसिंह परमार को शाजापुर, आगर-मालवा, भारतसिंह कुशवाह को मुरैना, श्योपुर, रामखिलावन पटेल को रीवा, सतना, सिंगरोली, रामकिशोर कांवरे को बालाघाट, सिवनी, ब्रजेन्द्रसिंह यादव को अशोकनगर, सुरेश धाकड़ को निवाड़ी, टीकमगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। गोविंदसिंह राजपूत अस्वस्थ हैं और नरोत्तम मिश्रा बंगाल चुनाव में लगे हुए हैं इसलिए इन्हें जिम्मेदारी बाद में दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रभारी बांटते ही मंत्रियों को तत्काल अपने प्रभार वाले जिलों में काम के लिए जुटने को कहा है। हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵