demand-for-providing-female-doctor-and-ambulance-vehicle-in-myana-hospital
demand-for-providing-female-doctor-and-ambulance-vehicle-in-myana-hospital

म्याना अस्पताल में महिला चिकित्सक व एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराने की मांग

गुना, 24 मई (हि.स.) । कोरोना महामारी को देखते हुए म्याना में रात्रि में डॉक्टर की व्यवस्था किए जाने की मांग लोगों द्वारा की जा रही है। म्याना 12 हजार की आबादी वाला एबी रोड पर स्थित प्रमुख गांव है। जिले की बड़ी पंचायत भी माना जाता है, जिसमे दर्जनों गांव सम्मिलित है। गांव के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कमी होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि रात्रि में डॉक्टर की व्यवस्था न होने के कारण म्याना एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। म्याना में पहले आयुष विभाग की डॉ. सरिता महिला डॉक्टर थी, जिनका जिला होशंगाबाद ट्रांसफर होने के बाद महिला डॉक्टर की कमी हो गई है। फिलहाल यहां दो चिकित्सक नियुक्त हैं। वहीं महिला चिकित्सक न होने से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंंध में सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र तिवारी ने पंचायत मंत्री को डॉक्टर की पदस्थापना के लिए आग्रह किया था। वहीं मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने यहां चिकित्सक नियुक्ति का आश्वासन दिया है कि जल्द रात्रि में डॉक्टर की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन इस संबंध में ठाकुर मनीष प्रताप सिंह (नागा ) पूर्व प्रदेश सचिव मप्र एसएसयूआई एवं एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी म्याना ने भी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी को ज्ञापन देकर बमोरी विधानसभा क्षेत्र म्याना कस्बे में महिला डाक्टर की नियुक्ति व एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि चिकित्सक की कमी का खामियाजा क्षेत्र के 30 गांवों के ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। म्याना ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र में जल्द ही स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in