05/04/2021 रेल्वे ट्रेक पर मिला युवक का शव गुना 05 अप्रैल (हि.स.) । पिपरई में सोमवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। युवक की ट्रेन से कटने से मौत होने की आशंका जताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरई से महज 5 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर मुन्नालाल पुत्र इमरत सिंह निवासी चिकमंगलूर चौराहा का शव बरामद हुआ था। जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक




