भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश में कक्षा पांचवीं और आठवीं बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा का परिणाम आज (सोमवार) अपराह्न 12:30 बजे जारी किया गया। प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने परिणाम को घोषित किया। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पंतजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परीक्षा परिणाम उद्घोषणा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
5वीं और 8वीं का रिजल्ट हुआ जारी
राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक धनराजू एस ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद विगत वर्ष मध्य प्रदेश की शासकीय शालाओं में कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों की बोर्ड पैटर्न वार्षिक परीक्षा आयोजित की गई थी। उसके बाद इस शैक्षणिक-सत्र 2022-23 में प्रदेश की समस्त शासकीय, अशासकीय शालाओं और मदरसों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें लगभग 87 हजार शासकीय शाला, 24 हजार अशासकीय शाला और एक हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए ।
MP Board Results 5वीं और 8वीं के परिणाम ऐसे करें चेक
1. MP Board का रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं।
2. अब यहां बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
4. इसमें अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, रिजल्ट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।




