अंजड़ नगर पंचायत की अध्यक्ष थीं स्व. संतोष शेखर पाटनी बड़वानी, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिले की अंजड़ नगर पंचायत की अध्यक्ष संतोष शेखर पाटनी का मंगलवार को जयपुर के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। स्व. पाटनी को कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के उपरांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्व. संतोष शेखर पाटनी विगत 3 वर्ष से नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर आसीन थी। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष महादेव धनगर ने बताया कि उनका उपचार पूर्व में इंदौर में चल रहा था, जहां से तबियत में सुधार ना होने पर जयपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था। वहीं, मंगलवार दोपहर में उन्होंने अंतिम साँस ली। सम्पूर्ण जिले में उनके निधन के समाचार से शोक व्याप्त हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश राठौड़




