back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी फादर्स-डे की शुभकामनाएं, अपने बाबूजी को किया याद

भोपाल, 20 जून (हि.स.)। देशभर में आज (रविवार को) फादर्स डे मनाया जा रहा है। दरअसल, पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर अपने पिता को याद कर उनके चरणों में प्रणाम किया है। साथ ही उन्होंने सभी को फादर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि – फादर्स डे पर पूज्य ‘बाबूजी’ के चरणों में प्रणाम और आप सभी को फादर्स-डे की शुभकामनाएं। पिता अपने बच्चों को कष्ट से बचाने के साथ-साथ दुनिया का हर सुख देना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें चाहे जितनी पीड़ा सहनी पड़े। अत: अपने व्यक्तित्व के सृजक और संस्कारों से सिंचित करने वाले ईश्वरतुल्य पिता को आदर और प्यार दीजिये। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में अपने पिता को याद करते हुए कहा है कि -आज फादर्स डे पर पूज्य ”बाबूजी” की स्मृतियां ताजा हो गईं। उन्होंने सदैव यही शिक्षा दी कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। उनकी शिक्षाएं मुझे जीवन के हर क्षण में जनसेवा एवं प्रदेश की उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरित करती रहती हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵