back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एफसीआई के क्लर्क के घर सीबीआई का छापा, दो करोड़ से अधिक नगदी और सोना चांदी बरामद

भोपाल, 29 मई (हि.स.)। राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर सीबीआई ने छापा मारा है। छापे की कार्रवाई में अब तक 2 करोड़ 17 लाख नगद, 8 किलो सोना भी जब्त किया गया है। सीबीआई की जांच अब भी जारी है। दिल्ली की सिक्योरिटी एजेंसी से रिश्वत लेने के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। बता दें शुक्रवार को एफसीआई के तीन मैनेजर सहित किशोर मीणा की गिरफ्तारी की गई थी। शुक्रवार रात से किशोर मीणा के घर पर सीबीआई की छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई को लेनदेन से संबंधित कई रिकॉर्ड मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि एफसीआइ के अधिकारी रिश्वत की रकम क्लर्क के घर पर रखते थे। यहां से एक डायरी भी मिली है, जिसमें रिश्वत लेने की जानकारी दर्ज है। सीबीआई की कार्रवाई अभी जारी है। सुरक्षा एजेंसी के बिलों के भुगतान के लिए रिश्वत मांगने के मामले में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के भोपाल स्थित कार्यालय के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इन्हें एक लाख रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सुरक्षा एजेंसी का मुख्यालय गुरुग्राम में है। रिश्वत की राशि नहीं मिलने पर बिलों का भुगतान नहीं किए जाने पर एजेंसी ने सीबीआई को शिकायत की थी। जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम स्थित सुरक्षा एजेंसी कैप्टन कपूर एंड संस को इस वर्ष जनवरी में गार्ड की तैनाती के लिए 11 लाख 30 हजार रुपये प्रतिमाह पर टेंडर मिला था। एफसीआइ के अधिकारी एजेंसी से बतौर रिश्वत प्रतिमाह 10 फीसद कमीशन मांग रहे थे। जब इन्हें रिश्वत नहीं दी गई तो बिलों का भुगतान रोक दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵