back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिवनी में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में 11 करोड़ से अधिक की बोनस राशि जमा

सिवनी, 18 मई(हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं वनमंत्री कुंवर विजय शाह ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से तेन्दूपत्ता सीजन वर्ष 2019 की समस्त समितियों एवं तेन्दूपत्ता सीजन वर्ष 2017, 2018 की भुगतान हेतु शेष समितियों की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से जिला यूनियनों के खातों में जमा की गई। उक्ताशय की जानकारी मंगलवार की देर शाम को जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित ,दक्षिण सिवनी वनमंडल के प्रबंध संचालक एवं वनमंडलाधिकारी, एस.के.एस तिवारी ने दी है। प्रबंध संचालक ने बताया कि सिवनी जिला अंतर्गत उत्तर एवं दक्षिण सिवनी जिला यूनियन की कुल 44 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के 74878 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 11 करोड. 19 लाख 91 हजार 157 रूपये वितरण हेतु जिला यूनियनों के खातों में जमा की गई। जिला यूनियन दक्षिण सिवनी वनमंडल द्वारा 25 समितियों एवं जिला यूनियन उत्तर सिवनी वनमंडल द्वारा 23 समितियों के बैंक खातों में राशि ई-पेमेंट के माध्यम से सीधे संग्राहकों के खातों में हस्तांतरण हेतु अंतरित की जा रही है। आगे बताया कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा म.प्र. के समस्त तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कोविड-19 के संबंध में सावधानी बरतने एवं वर्तमान में तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य को कोविड-19 कोे दृष्टिगत रखते हुये सामाजिक दूरी बनाकर अच्छी गुणवत्ता का तेन्दूपत्ता अधिक से अधिक संग्रहण हेतु समझाइश दी गई। कोरोना संक्रमण के समय संग्राहकों को बोनस के रूप में 11.19 करोड़ एवं तेन्दूपत्ता संग्रहण अवधि माह मई 2021 के अंत तक निर्धारित लक्ष्य (64600 मानक बोरा संग्रहित होता है) तो तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 16.15 करोड़ रूपये का तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक भुगतान होगा इस प्रकार कुल 27.34 करोड़ की राशि कोरोना संक्रमण के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अत्यंत आर्थिक मदद के रूप में सहयोग करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵