bjp-does-politics-for-service-not-power-vishnudatta
bjp-does-politics-for-service-not-power-vishnudatta

भाजपा सत्ता नहीं, सेवा के लिए करती है राजनीतिः विष्णुदत्त

-स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई भोपाल, 06 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना संकट के कठिन दौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया है कि उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि जनता की सेवा ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती, वह चुनाव जीतने की मशीन नहीं है बल्कि सेवा के लिए राजनीति करती है और वो चुनाव नहीं, लोगों के दिल जीतने का अभियान है। यह बात पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह के जरिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इस कार्यक्रम से जुड़े जबकि प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं सह संगठन महामंत्री हितानंद ने दमोह में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश के सभी जिला कार्यालय, मंडल कार्यालय और बूथ स्तर तक पार्टी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर सफलता के साथ विनम्र और सरल हों पार्टी कार्यकर्ता : प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आप सभी स्वस्थ और प्रसन्न रहें तथा इसी तरह राष्ट्र की सेवा में लगे रहें। प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने इस अवसर पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और राजामाता स्व. विजयाराजे सिंधिया के पार्टी के विकास में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं से मिले आशीर्वाद और मार्गदर्शन को भी याद किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि पिछले साल कोरोना संकट के दौरान आप सभी अपना सुख दुख भूलकर जनता की सेवा में लगे रहे। आपने सेवा ही संगठन का संकल्प लिया और उसके लिए काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस तरह वृक्ष फल लगने पर झुक जाता है, उसी तरह पार्टी कार्यकर्ता भी हर सफलता के साथ नम्र और सरल बनें। मोदी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है और पद परिश्रम की पराकाष्ठा करने का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव देश के लिए अगले 25 वर्षों के लक्ष्य तय करने का अवसर है, इसलिए कार्यकर्ता इस महोत्सव से हर नागरिक को जोड़ें। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in