back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र: बेमौसम बारिश, आंधी और ओले से फसलें बर्बाद, गुरुवार तक ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रदेश के अनेक जिलों में बीते तीन दिनों से बारिश, आंधी और ओले गिरने का दौर चल रहा है।

भोपाल, एजेंसी । प्रदेश के अनेक जिलों में बीते तीन दिनों से बारिश, आंधी और ओले गिरने का दौर चल रहा है। इस बेमौसम बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं, चने समेत रबी की अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। नुकसान को देखते हुए प्रशासन की टीमों ने कई जिलों में सर्वे भी शुरू कर दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने 9 मार्च तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

प्रदेश में बीते 3 दिनों से मौसम बदला हुआ है और लगभग आधे जिले तरबतर हो गए हैं। इस कारण खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके चलते सरकार ने सर्वे भी शुरू करा दिया है। इधर, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानी 9 मार्च तक तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई है। मंगलवार को भी राजधानी भोपाल, इंदौर समेत करीब 30 जिलों में बारिश के आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे के अनुसार मंगलवार को भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, गुना, अशोकनगर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो सकती है। यहां हवा की रफ्तार भी सामान्य से ज्यादा हो सकती है। कहीं-कहीं 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अभी वेदर सिस्टम वेस्ट एमपी से गुजर रहा है। 7 और 8 को ईस्ट एमपी में गुजरेगा और फिर छत्तीसगढ़ पहुंचेगा। इसके कारण प्रदेश में 10 मार्च तक बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन 9 मार्च को दोपहर बाद मौसम सामान्य होने लगेगा। इधर, बारिश के कारण प्रदेश में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵