bharat-yadav-gets-charge-of-collector-narsinghpur
bharat-yadav-gets-charge-of-collector-narsinghpur

भरत यादव को मिला कलेक्टर नरसिंहपुर का प्रभार

भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री भरत यादव को कलेक्टर नरसिंहपुर का प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में नरसिंहपुर कलेक्टर वेद प्रकाश की अस्वस्थ्यता अवधि में भरत यादव, आयुक्त मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल तथा पदेन अपर सचिव नगरीय विकास एवं आवास को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वेद प्रकाश के कार्य पर उपस्थित होने पर भरत यादव कलेक्टर नरसिंहपुर के प्रभार से मुक्त होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मयंक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in