back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऑटो चालक ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास, हालत गंभीर

उज्जैन, 27 मई (हि.स.)। गुरुवार सुबह एक ऑटो चालक ने गले में फंदा डाल कर जान देने का प्रयास किया। परिजनों और दोस्तों ने देखा तो उतार कर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फाजलपुरा क्षेत्र में रहने वाला विनोद बाथम ऑटो चालक है। गुरुवार सुबह उसने गले में फांसी का फंदा डाल लिया था। उसे दोस्त और परिजन ऑटो में डालकर ही जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ड्यूटी कंपाउंडर की सूचना पर चिमनगंज पुलिस अस्पताल पहुंची थी लेकिन हालत गंभीर होने पर उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए। संभावना आर्थिक परेशानी की नजर आ रही है, जिसके चलते उसने कदम उठाया होगा। इधर जब दोस्त जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने ईएनटी वार्ड में भर्ती करने को कहा लेकिन अस्पताल की लिफ्ट बंद होने से दोस्त उसे स्टेचर पर उठाकर लेकर पहुंचे। जहां सांस रुकने पर उसे दोबारा से नीचे बने आईसीयू वार्ड में लाना पड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट कई महीनों से बंद पड़ी है जिससे परिजनों को ही परेशानी उठाना पड़ती है। हिंदुस्थान समाचार/गजेंद्र सिंह तोमर

Advertisementspot_img

Also Read:

मिथुन चक्रवर्ती ने TMC नेता कुणाल घोष पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा, लगाए ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता कुणाल...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵