back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एएनएम प्रीति व सरोज ने कोरोना काल में किया कर्तव्य निष्ठा से कार्य

सिवनी, 24 जून(हि.स.)। जिले के विकासखंड लखनादौन के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र सहजपुरी में पदस्थ एएनएम प्रीति वासनिक तथा उपस्वास्थ्य केंद्र जोगीगुफा सेक्टर गनेशगंज में पदस्थ एएनएम सरोज परते अपने-अपने क्षेत्र में कोरोना काल मे पूरी लगन और निष्ठा के साथ सेवाएं दे रही हैं तथा वर्तमान में भी टीकाकरण कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। एएनएम प्रीति वासनिक ने बताया कि कार्य के दौरान वे स्वयं कोरोना से संक्रमित हो गई थी। जिससे परिवार में भयावह की स्थिति हो गई थी। संक्रमण गंभीर होने पर मुझे जिंदल हॉस्पिटल सिवनी में उपचार हेतु भर्ती होना पड़ा लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण बाद में शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती हुई। पांच दिन लगातार उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार आया तत्पश्चात अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रीति वासनिक ने बताया कि घर पर ही कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उन्होनें कोरोना को मात दी एवं पुनः अपने कार्य पर उपस्थित हुईं तथा वर्तमान में नई उर्जा के साथ कोविड-19 टीकाकरण एवं अन्य कार्य संपादित कर रही हैं। इसी प्रकार उपस्वास्थ्य केंद्र जोगीगुफा सेक्टर गनेशगंज में विगत 10 वर्षों से पदस्थ एएनएम सरोज परते अपनी लगन और सेवाभाव के साथ सेवाए दे रही हैं। एएनएम सरोज परते को हार्ट की परेशानी है बावजूद इसके वे अपने दायित्वों का निर्वहन बखूबी कर रही हैं। इनके परिवार में एक पुत्र है जिसकी आयु लगभग 01 वर्ष है । परिवार में बच्चे को संभालने वाला कोई नहीं है जिसके कारण इनका पुत्र ड्यूटी के दौरान साथ में रहता है। ऐसी परिस्थिति में जो भी कार्य इन्हे प्राप्त होता है साहस से कार्य करते हुए कार्य संपादित कर रही हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि सनोडिया

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵