अनूपपुर, 25 मार्च (हि.स.)। एरियर्स का भुगतान, मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों कों लेकर गुरुवार को एटक के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने एसडीएम कार्यालय कोतमा के समक्ष प्रदर्शन कर 10 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री नाम नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 2019 से काटी गई 15 सौ रुपए वापस करते हुए संपूर्ण एरियर्स का भुगतान किया जाए। मानदेय प्रतिमाह 15 सौ रुपये बढ़ाकर 11 हजार 500 करने इस संबंध मे एटक यूनियन ने उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका लगा रखी है। प्रदेश की सरकार ने घोषणा करने के बाद बजट में इस बड़े हुए रकम का प्रावधान नहीं किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं सभी स्कीम कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, बैठकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आने जाने का टीए डीए देने की मांग की है। साथ ही फर्जी पोषण ट्रैकर ऐप को वापस करें, हम सरकारी कर्मचारी नहीं हैं इसीलिए सरकारी कर्मचारियों पर लागू होने वाले नियम मानदेय प्राप्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका आशा उषा के ऊपर लागू नहीं होगा। इस दौरान भूमिया ओगरे, लिला बांधव,उर्मिला पाव,राधा सिंह,बेबी राव,सुनीता जयसवाल,ललिता गुप्ता,मनीषा,सुनीता मिश्रा, चंपा पांडे, शांति त्यागी, इंद्रावती, अमृता सिंह, उमा गुप्ता,सुनैना शुक्ला, सावित्री सिंह, भागवत तिवारी, राकेश गौतम सहित अन्य शामिल रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला




