back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्रि-मण्डल के सदस्यों को जिलों का प्रभार आवंटित

भोपाल, 30 जून (हि.स.)। राज्य शासन ने मंत्रि-मण्डल के सदस्यों को जिलों के प्रभार सौंप दिये हैं। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार देर शाम आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक गृह, जेल, विधि एवं विधायी कार्य, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को इंदौर, लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव को जबलपुर, निवाड़ी, जल-संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट को ग्वालियर, हरदा, वन मंत्री कुँवर विजय शाह को सतना, नरसिंहपुर, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा को उज्जैन, कटनी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मण्डला, रीवा, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को देवास, आगर-मालवा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह को भोपाल, जनजातीय कार्य, अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे को सीधी, अनूपपुर, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल को खरगोन, छिंदवाड़ा, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को भिण्ड, दमोह, खनिज साधन तथा श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह को होशंगाबाद, सिंगरौली, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को टीकमगढ़, विदिशा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी को धार, सीहोर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया को शिवपुरी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को अशोकनगर, गुना, पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण मंत्री प्रेम सिंह पटेल को बुरहानपुर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा को छतरपुर, सिवनी, पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर को नीमच, खण्डवा, सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया को सागर, रायसेन, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव को राजगढ़, डिण्डोरी, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग को बड़वानी, बालाघाट, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को मंदसौर, अलीराजपुर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह को मुरैना, श्योपुर, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार को बैतूल, झाबुआ, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल को शहडोल, आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल-संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर (नानो) कांवरे को उमरिया, पन्ना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव को शाजापुर, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को दतिया और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया को रतलाम जिले का प्रभार सौंपा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हुई, सरकारी सेवाएं व प्रशासनिक काम-काज पर बड़ा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में शासन-प्रशासन का ढांचा बदलने जा रहा है। राजधानी की बढ़ती आबादी, बढ़ते प्रशासनिक बोझ और तेजी से बदलते शहरी...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵