back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आखिरकार पांच दशक बाद भानपुर खंती होगी कचरे से मुक्त, बनेगा खूबसूरत पिकनिक स्पॉट

भोपाल, 15 जून (हि.स.)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का डंपिंग क्षेत्र भानपुर खंती पिछले 50 वर्षों यानी पांच दशक बाद कचरे के पहाड़ की अपनी बदबूदार छवि से मुक्त होने ही वाली है। अब यह स्थल पिकनिक स्पॉट बनेगा, इसके साथ ही कचरे के निपटान के तरीकों में बेहतर उदाहरण में भी शुमार होगा। जिला प्रशासन के साथ कई बड़े समुदाय, समाज और संगठन के अथक प्रयासों से अब यह स्वप्न संवरने लगा है। भोपाल की तकरीबन 25 फीसदी आबादी को इस भानपुर खंती के कचरा घर से निजा़त मिलने वाली है। जनसम्पर्क उपसंचालक राजेश बेन ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 48 वर्षों से भानपुर खंती पर कचरे का पहाड़ बढ़ते जा रहा था। इस जगह से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन सवार अक्सर अपनी गाड़ियों के शीशे बंद कर लेते थे तथा इसके आस-पास रहने वाले लोग जिस प्रकार नारकीय जीवन जी रहे थे, इसका महज बस अंदाजा ही लगाया जा सकता था, लेकिन सफलता वर्ष 2018 में हाथ लगी, जब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बोर्ड (NGT) के आदेश के बाद जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ नगर-निगम के वृहद अमले के साथ इस कचरे के ढ़ेर को हटाने की जद्दोजेहाद में लगा। उन्होंने बताया कि भानपुर खंती में वर्ष 1970 से भोपाल शहर का कचरा जमा हो रहा था । जो लगभग 36 एकड़ भूमि पर कचरे का पहाड़ ही पहाड़ दिखता था, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से इस खंती को अब भोपाल की पहचान पिकनिक स्पॉट में तब्दील किया जा रहा है, वो दिन अब दूर नहीं जब यह स्थान भी भोपाल शहर की नामचीन पहचान बनेगी। इस खंती की लगभग 21.03 एकड़ भूमि को पूरे कचरे के ढेर से मुक्त कराया गया है। नगर निगम द्वारा इस खंती के कचरा निष्पादन के लिये सौराष्ट्र एवं एनवायरो प्रोजेक्ट प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी को काम सौंपा गया था। विगत 08 जून 2021 को करीब 3 वर्ष बाद कंपनी ने भानुपर खंती से कचरे के पहाड़ को पूरी तरह से हटा दिया है और यहां नगर निगम द्वारा सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया गया है, जल्द ही इसे नया रूप देकर शहर को एक नई पहचान मिलेगी। भोपाल नगर निगम द्वारा फिलहाल सौंदंर्यीकरण के लिये कचरे के अवशेष से बनाये गये 27 मीटर ऊँचें पहाड़ पर मिट्टी डालकर घांस लगाई जा रही है और पार्क का निर्माण भी कराया जा रहा है। व्यवसायिक और आवासीय परियोजना में होगा शामिल नगर निगम द्वारा 16 एकड़ भूमि पर बनाये जा रहे 27 मीटर ऊँचाई के पहाड़ को एक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त शेष भूमि को लेंड यूजर परिवर्तन के लिये टी एंड सीपी के पास भेजा गया है । इसके निर्माण से एक ओर शहर को नईं ऊँचाई मिलेगी और वर्तमान परिदृश्य में शहर को नई ऊर्जा भी मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Trends 2025: ये 5 ट्रेंड्स पूरे साल रहे वायरल, महिलाओं ने किया पसंद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साल 2025 अपने आखिरी पड़ाव पर है और दिसंबर के अंतिम हफ्ते में लोग पूरे साल के ट्रेंड्स को याद कर...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵