अनिश्चित कालीन क्रमिक भूख हड़ताल के 50 दिन पूरे, 23 को किसान महापंचायत

50-days-of-indefinite-gradual-hunger-strike-farmers-mahapanchayat-on-23
50-days-of-indefinite-gradual-hunger-strike-farmers-mahapanchayat-on-23

अनूपपुर, 10 मार्च (हि.स.)। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि संबंधी तीन नये कानूनों और स्थानीय समस्याओं को लेकर संयुक्त ठेकेदारी यूनियन एवं मप्र किसान सभा का अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल को बुधवार को 50 दिन पूरे हो गए हैं। आज इस हड़ताल पर राजकुमार राठौर, रमेश सिंह राठौर एवं भगवानदास राठौर बैठे हैं। संयुक्त संगठनों के नेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन हमारी जायज व कानूनी मांगों को भी अनसुनी कर रहा है। मोजर बेयर पावर प्लांट के प्रबंधन पेंशन, डेयरी लाभांश एवं भत्ता का भुगतान नवंबर माह से नहीं कर रही है। किसानों के द्वारा लगातार मांग उठाए जाने के बाद भी प्रदेश सरकार किसानों के जायज मांगों पर अनसुनी कर रही है। जिससे किसानों में दिन प्रतिदिन असंतोष गहराता जा रहा है। किसान विरोधी कृषि कानून के संबंध में 23 मार्च को जैतहरी में किसान महापंचायत किया जाएगा। जिसमें जिले के हजारों किसान शमिल होगे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in