back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

सिवनी, 19 जून(हि.स.)। जिले के आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह कान्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्रामों में कार्यवाही करते हुये 2800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये हैं। सहायक जिला आबकारी अधिकारी परमानंद कोरचे ने शनिवार की दोपहर को जानकारी दी कि कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में शनिवार की सुबह आबकारी विभाग व कान्हीवाड़ा पुलिस ने कान्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम चुटका, मुआर, कांगोराज़ा तथा आसपास के क्षेत्र में संयुक्त दबिश की कार्यवाही की। अलग-अलग स्थानों से लगभग 2800 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 3 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये। आगे बताया कि मौके पर महुआ लाहन का सैम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया। जब्त सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 2,28,500 रुपये है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी परमानंद कोरचे, थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा अजय मरकाम , वृत प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद धुर्वे, आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती नवोदिता पारा, आबकारी उपनिरीक्षक वर्षा डोंगरे, सउनि पुलिस नूरसिंह बघेल, आबकारी आरक्षक संतराम मरावी, मुकेश अहिरवार, आनंद मरावी, व्यासनारायण शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, किशोर कुमार गुप्ता तथा पुलिस थाना कान्हीवाड़ा से आरक्षक दिनेश कुमार तथा आरक्षक अंकित उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...