back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मप्र में 21 जून से अब तक 20 मीट्रिक टन वैक्सीन कचरा निष्पादित

भोपाल, 30 जून (हि.स.)। कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी स्थान पर है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 21 जून 2021 से अब तक करीब 20 मीट्रिक टन बॉयोमेडिकल वेस्ट को एकत्रित कराकर 13 कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फेसिलिटि के माध्यम से सुरक्षित डिस्पोज़ल कराया जा चुका है। वैज्ञानिक तरीके से कराये गये डिस्पोज़ल से संभावित संक्रमण की स्थिति को पूर्ण नियंत्रित रखने में सहायता मिली है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ए. मिश्रा ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टीकाकरण से उपजे अपशिष्ट के निष्पादन के लिये 52 जिलों में एक हजार 165 फोकल पाइंट बनाये गये हैं। फोकल पाइंटस् पर वैक्सीनेशन के बाद बॉयोमेडिकल वेस्ट जैसे – सीरिंज, निडल, वॉयल्स, कॉटन के निष्पादन के लिये बोर्ड द्वारा श्रेणियाँ निर्धारित की गई हैं। पीले डस्टबिन में ब्लड कंटेनमेंट कॉटन, रेड में सीरिंज और वैक्सीन वायल्स (प्लास्टिक), सफेद में शार्प नीडल्स, नीले डस्टबिन या बैग में काँच की वायल्स और काले बैग या डस्टबिन में ठोस नगरीय अपशिष्ट इकट्ठा किया जा रहा है। वैक्सीनेशन का काम पूरा होने के बाद ये चार कलर के जैव चिकित्सा अपशिष्ट बैग या कंटेनर को फोकल पाइंट जहाँ-जहाँ से टीकाकरण का सामान लिया गया है, वहाँ जमा कराने के निर्देश हैं। इसके बाद अपशिष्ट का सुरक्षित डिस्पोजल करवाया जा रहा है ताकि किसी तरह के संक्रमण के फैलने की संभावना न हो। उन्होंने बताया कि अलग-अलग कंटेनर्स में संग्रहित कचरे को प्रदेश में स्थित 13 कॉमन बॉयोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फेसिलिटि को सौंपा जाकर डिस्इंफेक्ट, श्रेडिंग, ऑटोक्लेबिंग और इंसीनरेट करना सुनिश्चित किया जा रहा है। बोर्ड द्वारा भोपाल में स्थापित कंट्रोल रूम से प्रदेश के सभी 52 जिलों में 16 क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से वेस्ट डिस्पोज़ल की निगरानी की जा रही है। बोर्ड के भोपाल स्थित पर्यावरण निगरानी केन्द्र में पीटीजे़ड कैमरा और ऑनलाइन मॉनिटरिंग उपकरण से भी सतत् निगरानी जारी है। मेडिकल वेस्ट का परिवहन करने वाले वाहन की भी जीपीएस से ट्रेकिंग हो रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्यालय भोपाल के 16 अधिकारी/कर्मचारी और 16 क्षेत्रीय कार्यालयों के 123 अधिकारी/कर्मचारी लगातार बॉयोमेडिकल वेस्ट की निगरानी/निरीक्षण और निष्पादन में जुटे हुए हैं। 7000 मीट्रिक टन से अधिक कचरे का निष्पादन संचालक एवं प्रभारी बायोमेडिकल पीके त्रिवेदी ने बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदेश में एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक 2382 मीट्रिक टन कोविड वेस्ट और 4824 मीट्रिक टन बॉयोमेडिकल वेस्ट का एकत्रीकरण कर डिस्पोज़ल करवाया गया है। टीकाकरण महाअभियान देश-प्रदेश का अति-महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिये जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का सभी क्षेत्रीय अधिकारी और इंसीनरेटर को कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि संक्रमण की स्थिति न बने। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन वहीं, राज्य शासन ने प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की कार्य योजना की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स में अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव पर्यावरण, खेल एवं युवा कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, औद्योगिक विकास एवं नीति प्रोत्साहन, तकनीकी कौशल, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आयुक्त/ संचालक जनसम्पर्क, सदस्य सचिव मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य संयोजक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं शहरी सदस्य होंगे। टास्क फोर्स प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 को प्रदेश में लागू करने के लिए विभागों में समन्वय कर समयबद्व कार्यवाही करेगी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में नागपुर-भोपाल हाईवे पर स्थित एक होटल में शाकाहारी भोजन में मांस मिलने का मामला सामने...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵