140-new-cases-of-corona-in-barwani
140-new-cases-of-corona-in-barwani

बड़वानी में कोरोना के 140 नए मामले

बड़वानी, 30 अप्रैल (हि.स.)। बड़वानी में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 140 नए मामले सामने आये हैं जिससे अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6978 हो गई है। इनमें 5971 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबिक 767 लोग इलाजरत हैं और अब तक 53 मरीजों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे ने शुक्रवार को दी। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश राठौड़

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in