back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से राहुल के चुनाव लड़ने पर वायनाड ने आई मिलीजुली प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने 2019 का चुनाव वायनाड से जीता लेकिन उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट हार गए। इस बार वायनाड में उनका मुकाबला सीपीआई नेता एनी राजा और राज्य बीजेपी अध्यक्ष सुरेंद्रन से था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभी सीट से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर केरल के वायनाड क्षेत्र लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। वायनाड लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को चुनाव हुए थे। जहां कुछ लोगों ने कहा कि उनके लिए रायबरेली से चुनाव लड़ना भी गलत नहीं है, वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने कहा कि यह गलत है।

दो सीटों ने चुनाव लड़ने में कोई हर्ज नहीं

वायनाड में एक व्यक्ति ने कहा कि राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है। वह इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे हैं और इसलिए इसमें कुछ भी गलत नहीं है, जबकि दूसरे ने कहा कि अगर वह दोनों सीटों से जीतते हैं, तो सबसे अधिक संभावना है कि वह वायनाड सीट खाली कर देंगे। अगर वह ऐसा करता है, तो यह हमे अच्छा नहीं लगेगा।

पीएम मोदी भी लड़ चुके हैं दो सीटों से चुनाव

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएणएल) के दिग्गज नेता, कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि मामले का तथ्य यह है कि हमने (आईयूएमएल) कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया कि राहुल को वायनाड के अलावा एक और सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। पीएम मोदी भी पहले दो सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं।

2019 में वायनाड ने राहुल ने जीत दर्ज की

राहुल गांधी ने 2019 का चुनाव वायनाड से जीता लेकिन उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट हार गए। इस बार वायनाड में उनका मुकाबला सीपीआई नेता एनी राजा और राज्य बीजेपी अध्यक्ष के. सुरेंद्रन से था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिशंकर अय्यर का बयान, कहा- राहुल गांधी को INDI गठबंधन छोड़ना चाहिए, ममता दीदी या कोई सीनियर नेता संभालें कमान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी को इंडिया गठबंधन (INDI)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...