back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HD देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना के कथित वीडियो क्लिप्स वाली पेन ड्राइव कहां से आई?

BJP नेता Devaraje Gowda ने दावा किया है कि प्रज्ज्वल रेवन्ना का नाम जिन जिन क्लिप्स में सामने आया है वो दिसंबर में उन्हें एक पेन ड्राइव से मिला था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनाव का माहौल है। लोकसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया 26 अप्रैल 2024 को पूर्ण हो चुकी है। वहीं इस चुनाव के एक दिन बाद से देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की सेक्स स्कैंडल वीडियो के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा के रख दी है। दरअसल रेवन्ना के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका ने 28 अप्रैल 2024 को एफआईआर दर्ज कराई है। उसने एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद आईपीसी की धारा 354(A), 354(D), 506 और 509 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता होलेनरासीपुर की रहने वाली है। उसका पति एचडी रेवन्ना की मिल्क डेयरी में मजदूरी करता है। दावा है कि पीड़िता एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है।

राज्य महिला आयोग के पास भी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक लिखित शिकायत पहुंची

घरेलू सहायिका की शिकायत के बाद पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना की काली करतूत सबके सामने आयी। जिसके साथ ही कर्नाटक के राज्य महिला आयोग की मुखिया नागलक्ष्मी के पास भी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक लिखित शिकायत पहुंची। इस लिखित शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने एक पेन ड्राइव भी महिला आयोग को भेजी थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जब पेन ड्राइव की वीडियो को देखा तो वह काफी हैरान रह गयी। उनके अनुसार वीडियो इतनी आपत्तिजनक थी कि उसको शब्दों में बताया नहीं जा सकता है।

राज्य महिला आयोग ने इस मामले से तुरंत कर्नाटक के सीएम को अवगत कराया

राज्य महिला आयोग ने इस मामले से तुरंत कर्नाटक के सीएम को अवगत कराया। जिसके बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल मामले में SIT गठित करने का आदेश दे दिया। अब एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार एसआईटी ने इस मामले की तत्परता से जांच के लिए तीन विशेष यूनिट का गठन कर दिया है। पहली गठित विशेष टीम को मैसूर की SP सीमा लटकर लीड करेंगी और यौन उत्पीड़न के मामले की जांच करेंगे। दूसरी गठित विशेष टीम को SP सुमन डी पन्नाकर लीड करेंगी और सेक्स स्कैंडल की वीडियो और पेन ड्राइव का एनालिसिस करेगी। तीसरी गठित विशेष टीम यानि टेक्निकल टीम सबूतों के तकनीकी पहलू की जांच करेगी।

देवराजे ने पेन ड्राइव में प्रज्वल रेवन्ना की सेक्स स्कैंडल वीडियो का भी जिक्र किया था

अब बात आती है कि यह पेन ड्राइव जिसमे 3000 के करीब प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल की वीडियो है, कहां से और कैसे सर्कुलेट हुई। अगर मीडिया रिपोर्ट्स को खंगाले तो प्रज्वल रेवन्ना के ड्राइवर से भाजपा के नेता देवराजे गौड़ा को यह वीडियो मिली थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के नेता देवराजे गौड़ा को प्रज्वल रेवन्ना की आपित्तजनक वीडियो प्रज्वल रेवन्ना के ड्राइवर से मिली थी। इसको लेकर भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने पिछले साल दिसंबर में कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष वीआई विजयेंद्र को एक पत्र लिखा था। भाजपा के नेता देवराजे गौड़ा ने इस पत्र में देवेगौड़ा परिवार को इस मामले में घेरा था। लेकिन उस समय उनकी इस बात को हल्के में लिया गया। जिसके कारण विपक्ष और राज्य महिला आयोग बीजेपी अध्यक्ष वीआई विजयेंद्र की खूब आलोचना कर रहे हैं और भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीआई विजयेंद्र को लिखे पत्र में भाजपा नेता देवराजे गौड़ा ने पेन ड्राइव में प्रज्वल रेवन्ना की कुल 2976 आपत्तिजनक वीडियो का भी जिक्र किया था। जिसके बाद इस गंभीर मामले को दबाने का आरोप बीजेपी अध्यक्ष वीआई विजयेंद्र पर लग रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...